Hardoi : पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई पर ताबड़ से हमला, आरोपी रामजी गिरफ्तार
घायल की पत्नी ऊषा ने थाने में तहरीर दी कि आरोपी रामजी पुत्र सोनपाल ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पति पर हमला किया। इस पर थाना अरवल में मुकदमा संख्या 2
अरवल (हरदोई)। थाना अरवल क्षेत्र के गांव शेखपुरा में पारिवारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई पर ताबड़/गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 2 दिसंबर 2025 की है। घायल अनंतराम पुत्र धर्मपाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घायल की पत्नी ऊषा ने थाने में तहरीर दी कि आरोपी रामजी पुत्र सोनपाल ने पुरानी रंजिश के चलते उनके पति पर हमला किया। इस पर थाना अरवल में मुकदमा संख्या 236/25 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अरवल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रामजी पुत्र सोनपाल, निवासी शेखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त ताबड़/गड़ासा (खून से सना हथियार) बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित सिंह, उ0नि0 संतोष कुमार, हे0का0 आजाद प्रताप, का0 अंकुर कुमार थापा, का0 अवधेश कुमार थापा और का0 विवेक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।
Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा
What's Your Reaction?









