Sitapur : सीतापुर की शिक्षिका काजल द्विवेदी को एडलीडर्स सम्मान
सीतापुर के एडलीडर्स जिला संयोजक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि समूह हर साल जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करता है
Report : संदीप चौरसिया, INA News सीतापुर
कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय बलोइया की प्रधानाध्यापिका काजल द्विवेदी को विकसित भारत विषय पर शिक्षक संगोष्ठी में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम नेडा प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में हुआ। सीतापुर के एडलीडर्स जिला संयोजक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
एडलीडर्स उत्तर प्रदेश एक स्वैच्छिक संगठन है जो ऊर्जावान और तकनीक प्रेमी शिक्षकों को जोड़ता है। यह संगठन शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता बढ़ाने, अच्छी प्रथाओं को साझा करने और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान देने का काम करता है। समूह रोजाना बच्चों के शिक्षा विकास के लिए सामग्री और शिक्षक गाइड पर आधारित दैनिक शिक्षण योजनाएं भेजता है। इसका संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सर्वेश्ट मिश्र है। संगठन समय-समय पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी देता है।
सीतापुर के एडलीडर्स जिला संयोजक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि समूह हर साल जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करता है। इस साल प्राथमिक विद्यालय बलोइया कसमंडा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका काजल द्विवेदी का चयन एडलीडर्स सम्मान के लिए हुआ। यू डायस कोड 09240607701। जिला संयोजक अभिषेक शुक्ला और उनकी टीम ने चयन पर बधाई दी और सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश कुमार प्रमुख सचिव पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग तथा विशिष्ट अतिथि सर्वेंद्र विक्रम प्रताप सिंह पूर्व शिक्षा निर्देशक उत्तर प्रदेश और आशुतोष द्विवेदी मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : कार्तिक मेले में मुस्लिम दुकानदारों के बहिष्कार की मांग पर विवाद, समाजसेवी रशीक अनवर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
What's Your Reaction?











