Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी की निगरानी में हुई धान की फसल कटाई
सीतापुर में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने तहसील सदर के खैराबाद क्षेत्र के भदियासी गांव में किसान धनीराम के खेत में धान की फसल कटाई करवाई। इस फसल कटाई से जि
Report : संदीप चौरसिया, INA News सीतापुर
सीतापुर में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने तहसील सदर के खैराबाद क्षेत्र के भदियासी गांव में किसान धनीराम के खेत में धान की फसल कटाई करवाई। इस फसल कटाई से जिले में धान की अच्छी पैदावार के संकेत मिले हैं। लगभग 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में हुई कटाई में 27.710 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। पूरे जिले में अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में फसल कटाई करानी है, जिसके परिणामों के आधार पर जिले की औसत पैदावार का आंकलन होगा।
भदियासी गांव में हुई कटाई के आधार पर 63.99 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले साल से बेहतर है। जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे अपना धान सरकारी खरीद केंद्रों पर बेचें। उन्होंने किसानों से धान की खेती में अब तक हुए खर्च की जानकारी भी ली। साथ ही, उन्होंने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। इस दौरान सदर उपजिलाधिकारी धमनी दास सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : कार्तिक मेले में मुस्लिम दुकानदारों के बहिष्कार की मांग पर विवाद, समाजसेवी रशीक अनवर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
What's Your Reaction?











