Ballia News: बलिया जिला न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी मोतीचंद को भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में सभी ने मोतीचंद के कार्यकाल की सराहना की और उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की। यह आयोजन न केवल एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति का प्रती....

Jun 6, 2025 - 22:50
 0  60
Ballia News: बलिया जिला न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी मोतीचंद को भावभीनी विदाई

रिपोर्ट: विधि संवाददाता, बलिया

By INA News Ballia.

बलिया : सेवा में प्रवेश और पूर्ण निष्ठा के साथ इसे पूरा कर सेवानिवृत्त होना सरकारी तंत्र की स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसे सम्मान और सुकून के साथ जीना आवश्यक है। यह उद्गार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने बलिया दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में आयोजित विदाई समारोह में व्यक्त किए। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी मोतीचंद को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

Also Click: Mussoorie News: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान पहुंचे मसूरी, 22वें मध्य-कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में की शिरकत

विदाई समारोह में सभी ने मोतीचंद के कार्यकाल की सराहना की और उनके स्वस्थ व सुखी जीवन की कामना की। यह आयोजन न केवल एक कर्मचारी की सेवा समाप्ति का प्रतीक था, बल्कि उनके योगदान को सम्मान देने का भी अवसर बना।

इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम अरुण कुमार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट प्रथम कांत, एडीजे हरीश कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन पराग यादव, अपर सीजेएम प्रथम एवं एमपी-एमएलए कोर्ट गार्गी शर्मा, जेएम द्वितीय विशाल शर्मा, एमएम प्रथम स्निग्धा, द्वितीय प्रियंका यादव, एफटीसी (जूनियर डिवीजन) सुरभी सिंह, उर्फी आजमी, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पूर्वी अरुणान्जलि सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, विजयी बाबू, आद्या प्रसाद मिश्रा, आशुतोष कुमार, हरेंद्र प्रसाद व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow