Hardoi News: बहला- फुसलाकर लडकी को साथ ले जाने के मामले में गिरफ्तार, लडकी सकुशल बरामद

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त इमरान पुत्र ...

May 1, 2025 - 22:43
 0  29
Hardoi News: बहला- फुसलाकर लडकी को साथ ले जाने के मामले में गिरफ्तार, लडकी सकुशल बरामद

By INA News Hardoi.

बीते 08 अप्रैल को व्यक्ति द्वारा थाना टड़ियावां पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त इमरान पुत्र सरबर निवासी ग्राम अमरिता थाना टड़ियावां जनपद हरदोई व्यक्ति की पुत्री को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना टड़ियावां पर मु0अ0सं0 146/25 धारा 87/137(2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त इमरान पुत्र सरबर उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में एक हिरासत में

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त इमरान पुत्र सरबर निवासी ग्राम अमरिता थाना टड़ियावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow