Hardoi News: मां की डांट से क्षुब्ध नाबालिग ने पिया कीटनाशक, हुई मौत, घर में मचा कोहराम

परिवार वालों द्वारा पड़ोस में रहने वाले छोटे को बुलाकर उसकी बाइक द्वारा अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने पर अर्चना को जिला अस्पताल रेफर किया गया। ...

Mar 21, 2025 - 20:58
 0  61
Hardoi News: मां की डांट से क्षुब्ध नाबालिग ने पिया कीटनाशक, हुई मौत, घर में मचा कोहराम
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Hardoi.

पुरौनिया/ तेरा पुरसौली/अरवल: मां की डांट से क्षुब्ध नाबालिग किशोरी ने खेत में डालने के लिए रखी गई दवा को पी लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चना पुत्री नंदराम खेत से लौट कर आई तो मां द्वारा मामूली सी बात पर डांट दिया गया, जिससे नाराज होकर किशोरी द्वारा कमरे में जाकर खेत में फसलों में डालने वाली दवा को पी लिया गया।

काफी देर हो जाने पर जब अर्चना अपने कमरे से नहीं निकली तो घर वालों ने जाकर कमरे में देखा तो अर्चना बेसुध पड़ी थी। परिवार वालों द्वारा पड़ोस में रहने वाले छोटे को बुलाकर उसकी बाइक द्वारा अर्चना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले जाया गया।

Also Read: Haryana News: फरीदाबाद में नकली IPS बनकर पुलिस को धौंस दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा

मौके पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर होने पर अर्चना को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार वालों से फोन पर जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि कल शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही शव परिवार वालों को सौंपा जाएगा। घटना की सूचना गांव में मिलने पर परिवार सहित गांव में मातम पसर गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow