Hardoi News: एससी/एसटी एक्ट में 2 को पुलिस ने पकड़ा, शेष की तलाश जारी
थाना अतरौली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजवीर पुत्र मुन्नीलाल व रामलखन पुत्र बद्री निवासीगण ग्राम किरला थाना अतरौली जन...
By INA News Hardoi.
बीते गुरूवार को कन्हई पुत्र सरजू निवासी ग्राम जूडाखेडा थाना अतरौली जनपद हरदोई द्वारा थाना अतरौली पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त राजवीर पुत्र मुन्नीलाल व रामलखन पुत्र बद्री निवासीगण ग्राम किरला थाना अतरौली जनपद हरदोई व 02 अन्य अभियुक्तों द्वारा कन्हई के साथ गाली- गलौज/मारपीट कर घायल किया गया। इस संबंध में कन्हई की तहरीर के आधार पर थाना अतरौली पर मु0अ0सं0 162 / 25 धारा 109/115 ( 2 ) / 352/351(3) /324(4) बीएनएस व 3(1)ध /3 (2) v एससी/एसटी एक्ट बनाम 04 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
Also Click: Ayodhya News: संत रविदास का दर्शन ही विकसित भारत संकल्प का प्रेरणास्रोत : योगी (Yogi) आदित्यनाथ
थाना अतरौली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त राजवीर पुत्र मुन्नीलाल व रामलखन पुत्र बद्री निवासीगण ग्राम किरला थाना अतरौली जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?









