Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया

थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त रजनीश पुत्र बालकराम निवासी सिखौरा थाना टंडियावा जनपद हरदोई को नियमा...

May 1, 2025 - 22:23
 0  24
Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया

By INA News Hardoi.

बीते बुधवार मुल्ला पुत्र शोभे निवासी ग्राम बसेन थाना बेनीगंज जनपद हरदोई द्वारा थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त विकास पुत्र प्यारेलाल ग्राम बसेन थाना बेनीगंज जनपद हरदोई व 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुल्ला के पुत्र के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी। इस सम्बन्ध में थाना बेनीगंज मु0अ0सं0 170/25 धारा 115 (2) 351 (2)/352/110 बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्त पजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: दुकान से कुछ सिगरेट, गुटखा और नगदी चोरी करने में गिरफ्तार

थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त रजनीश पुत्र बालकराम निवासी सिखौरा थाना टंडियावा जनपद हरदोई को नियमानुसार हिरासत में लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow