Hardoi News: 11 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने बरामद किया, एसपी ने आवासीय व्यवस्था को परखा, ट्रैफिक पुलिस को प्रशिक्षण दिया गया

11 वर्षीय किशोर, जो अपने घर से साइकिल लेकर गया था, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आपरेशन स्माइल के तहत सीसी...

By INA News Desk
Mar 23, 2025 - 23:05
45 Views
Hardoi News: 11 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने बरामद किया, एसपी ने आवासीय व्यवस्था को परखा, ट्रैफिक पुलिस को प्रशिक्षण दिया गया

By INA News Hardoi.

रविवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद हरदोई द्वारा पुलिस लाइन हरदोई स्थित सभागार कक्ष में जनपद में नियुक्त यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।जिसके अंतर्गत सभी अधि0/कर्म0 गणों को यातायात नियमों, मोटर व्हीकल एक्ट, यातायात उपकरण तथा सड़क दुर्घटना के समय गोल्डन आवर के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। सभी यातायात पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टिव जैकेट एवं रिफ्लेक्टिव टॉर्च वितरित की गई।दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में आगामी दिनों में आरक्षी पद का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आने वाले प्रशिक्षु आरक्षियों के लिए पुलिस लाइन में आवासीय व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।रविवार को घर से साइकिल लेकर लापता हुए 11 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस सक्रियता से परिजनों ने आभार जताया।संडीला पुलिस को रविवार के दिन सूचना मिली कि 11 वर्षीय किशोर, जो अपने घर से साइकिल लेकर गया था, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आपरेशन स्माइल के तहत सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय व्यक्तियों की मदद से जानकारी हासिल कर गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद किया और परिजनों को सौंपा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow