Hardoi News: करोड़ों की मूर्ति चोरी मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने मूर्तियां बरामद कीं

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गयी मूर्तियों में से एक में करोड़ों की कीमत का हीरा भी जड़ा हुआ था। अलावा इसके इन मूर्तियों की कीमत भी करोड़ों में बताई गई थी, जिन पर चोरों ने हाथ साफ क...

By INA News Desk
Feb 15, 2025 - 11:10
287 Views
Hardoi News: करोड़ों की मूर्ति चोरी मामले में 3 गिरफ्तार, पुलिस ने मूर्तियां बरामद कीं
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव में ठाकुर मंदिर से हुई चोरी के मामले का हरदोई पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मूर्तियां बरामद कर लीं। विदित हो कि नौ फरवरी 2025 की रात में सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव में स्थित ठाकुर मंदिर के अंदर स्थापित अष्टधातु की भगवान श्री राम ,माता सीता जी व लक्ष्मण जी की मूर्तियां आसन से चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी के निर्देश पर कई पुलिस टीमें काम कर रही थीं।

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गयी मूर्तियों में से एक में करोड़ों की कीमत का हीरा भी जड़ा हुआ था। अलावा इसके इन मूर्तियों की कीमत भी करोड़ों में बताई गई थी, जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। उक्त मामले को लेकर ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम भी लगाया था। इसके बाद चोरी हुई भगवान श्री राम, सीता जी व लक्ष्मण जी की अष्टधातु मूर्तियों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात में गिरफ्तार कर लिया है।इससे पहले जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व बिलग्राम क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सांडी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को लगाया गया था।शुक्रवार की देर रात में संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सेमरा चौराहा रोड पर परसापुर से कतल पुरवा जाने वाले मार्ग पर माधौगंज थाना क्षेत्र के खधेहरिया खंजानपुर निवासी शरद कुमार वर्मा उर्फ लाला वर्मा, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राहुला निवासी गरुण व माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकना पुर निवासी शिवजीत उर्फ कुक्कू उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया गया। जिनकी निशानदेही पर बरौलिया स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी हुई भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण की मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं।

Also Read: Hardoi News: मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद इन लोगों से पूछताछ की गई, तो इन लोगों ने संडीला कोतवाली क्षेत्र में भी बेगमगंज मेंस्थित 26 छोटे-बड़े पीतल के घंटे चोरी करने की बात को कबूल किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में बताया कि यह तीनों आरोपित बिक्री करने के उद्देश्य से जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात की गई सफल कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस के बाहर एकत्रित होकर पुलिस टीम का आभार जताया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी क्षेत्र वासियों ने हरदोई पुलिस पर जो विश्वास दिखाया है उसके लिए हरदोई पुलिस आप सभी को धन्यवाद ज्ञापित करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement