Hardoi News: धार्मिक भेदभावपूर्ण विकासकार्यों को देख मुख्य मंत्री से भाजपा नगर अध्यक्ष ने की शिकायत
उन्होंने पालिका परिषद के कामकाज में भेदभाव और पक्षपात की ओर भी इशारा किया है, खासकर नगर स्थित वार्ड 6 में में पानी की टंकी के पास शहर में जलभराव की समस्या है, जिससे रोजाना सं...
Report: मुकेश सिंह
By INA News Hardoi.
संडीला (हरदोई): नपाप अध्यक्ष पर विकासकार्यों में धर्म आधारित भेदभावपूर्ण कार्य करवाने का आरोप लगा मुख्यमंत्री से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने की शिकायत। नगर निवासी नगर अध्यक्ष रमन जायसवाल ने हरदोई के जिलाधिकारी एवं मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने संडीला नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है, जहां चेयरमैन रहीस अंसारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
Also Click: Deoband News: मशहूर होना और मक़बूल होना दोनों में बड़ा फ़र्क़ है- क़ारी इसहाक़ गोरा
उन्होंने पालिका परिषद के कामकाज में भेदभाव और पक्षपात की ओर भी इशारा किया है, खासकर नगर स्थित वार्ड 6 में में पानी की टंकी के पास शहर में जलभराव की समस्या है, जिससे रोजाना संडीला स्टेशन पर पैदल आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद थोड़ी सी बारिश में ही शहर जलमग्न हो जाता है।
जलभराव की समस्या को दर्शाते फोटो अपलोड करते हुए रमन नीतीश जायसवाल ने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और सफाई और जलनिकासी कार्यों में हुए खर्च का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद संडीला चेयरमैन की शक्तियों को प्रतिबंधित करने और नगर पालिका परिषद के कामकाज को उपजिलाधिकारी की निगरानी में लाने की भी मांग की है।
What's Your Reaction?











