Hardoi News: SP ने कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया, दस्तावेजों से लेकर पुलिस व्यवस्था तक का जायजा लिया
उन्होंने अपराध रजिस्टर व शस्त्रों के रख-रखाव, साफ़-सफाई व कक्ष का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में SP ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, परेड, केस डिस्पोजल, दैनि
By INA News Hardoi.
शुक्रवार को SP नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय पर बने रजिस्टर/अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार,महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं रजिस्टरों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस बीच उन्होंने अपराध रजिस्टर व शस्त्रों के रख-रखाव, साफ़-सफाई व कक्ष का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में SP ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, परेड, केस डिस्पोजल, दैनिक की पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने अपराध पर नियंत्रण रखने को लेकर पुलिस को 24 घंटे तक गश्ती करने की बात कही। SP ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व कंप्यूटर कक्ष के अभिलेखों की जांच की।
साथ ही पुलिसकर्मियों की दक्षता, थाने में सफाई आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में खड़े लावारिस वाहनों के मुकदमों का जल्द निस्तारण कर नीलामी करने के भी निर्देश दिए। SP ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराए। अतिरिक्त इसके SP ने जनसुनवाई डेस्क, आगंतुक कक्ष व महिला कक्ष का किया निरीक्षण किया। थाना रजिस्टरों से लेकर मुख्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।
खाने की मेस से लेकर थाने में साफ सफाई का जायजा लिया। SP ने विभिन्न दस्तावेजों से लेकर पुलिस व्यवस्था तक का जायजा लिया। SP ने थाना प्रभारी निरीक्षक को रात्रि गश्त सुचारू रूप से किए जाने व वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द धरपकड़ के आदेश दिए। थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने के भी आदेश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
What's Your Reaction?











