Hardoi News: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को 25 लाख की सौगात दी

आबकारी मंत्री ने CMO व मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव के साथ ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर कक्ष, भर्ती वार्डो व दवा ...

Feb 14, 2025 - 21:43
 0  46
Hardoi News: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को 25 लाख की सौगात दी

By INA News Hardoi.

हरदोई: शुक्रवार को प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Nitin Agrawal) ने सेंटर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस सेंटर के बंद होने के कारण गंभीर रूप से घायल मरीजों को लखनऊ रेफर करना पड़ता था, जिससे कई बार समय पर इलाज न मिलने से मरीजों की जान भी चली जाती थी।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Nitin Agrawal) ने शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे का निरीक्षण कर हकीकत परखी। संबंधित अधिकारियों को ट्रामा सेंटर (Trauma Center) चलाने के लिए निर्देशित किया, जहां पर डॉक्टर स्टाफ तैनाती करने के लिए कहा।आबकारी मंत्री ने CMO व मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. मनोज श्रीवास्तव के साथ ओपीडी कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर कक्ष, भर्ती वार्डो व दवा वितरण केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान श्री अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर (Trauma Center) को आम जनमानस के इलाज के लिए त्वरित रूप से चलने के लिए निर्देश दिए।

मंत्री नितिन अग्रवाल (Nitin Agrawal) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का काम लगातार किया जा रहा है। अब हरदोई के लोगों को आपातकालीन स्थितियों में बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं होगी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर भरावन कोथावां, शाहाबाद से एक-एक चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से एक ओटी टेक्नीशियन व एक ईसीजी टेक्निशियन, लखनऊ रोड स्थित ट्रामा सेंटर (Trauma Center) के संचालन के लिए तीन फार्मासिस्ट छह स्टाफ नर्स, तीन वार्ड ब्वाय, तीन स्वीपर नियुक्त करने के लिए CMO को निर्देशित किया।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तीन एमपीडब्ल्यू व एक ओटी टेक्नीशियन ट्रामा सेंटर (Trauma Center) में तैनात करने के लिए कहा है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर के पुनः संचालन पर खुशी जताई और सरकार का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ट्रॉमा सेंटर में और अधिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। आबकारी मंत्री ने लखनऊ रोड नयागांव में स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में ओपीडी कक्ष, भर्ती वार्ड, दवा वितरण केंद्र व पैथोलॉजी केंद्र के निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल को आधुनिक उपकरण के लिए अपनी विकास निधि से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही साफ-सफाई एवं उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

उपस्थित मरीजों का पूरी कुशलता से इलाज करने के लिए निर्देशित किया। 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.मनोज श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि वह अपने अस्पताल से एक जनरल सर्जन एक ऑर्थोपेडिक्स सर्जन, एक एनेस्थिसिया डॉक्टर, एक ईएनटी सर्जन, ऑन कॉल ड्यूटी के लिए ट्रामा सेंटर (Trauma Center) में लगाने के लिए कहा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow