Hardoi News: पेंशनरों की आधार सीडिंग के लिए 4 से 28 फरवरी तक विभिन्न ब्लाकों में स्वाबलंबन शिविरों का आयोजन 

ब्लॉक अहिरोरी(4 फरवरी) के लिए सुनील कुमार यादव, बावन(5 फरवरी) के लिए धीरेंद्र कुमार, बेहन्दर(6 फरवरी) के लिए कदीर अहमद, भरावन(7 फरवरी) के लिए धीरेंद्र कुमार, बिलग्राम(11 फरवरी) के लिए अभि..

Feb 3, 2025 - 21:33
 0  10
Hardoi News: पेंशनरों की आधार सीडिंग के लिए 4 से 28 फरवरी तक विभिन्न ब्लाकों में स्वाबलंबन शिविरों का आयोजन 

By INA News Hardoi.

जिले में निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत NPCI कराए जाने के लिए जागरूक करने व आधार सीडिंग के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में 4 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्वाबलंबन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरदोई ने बताया कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में अलग-अलग दिवस विभिन्न नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

Also Read: Maha Kumbh 2025: आला अफसरों की मुस्तैदी के बीच अंतिम अमृत स्नान (Amrit Snan) पर्व बसंत पंचमी सकुशल संपन्न, चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था, फील्ड पर डटे रहे अफसर

इस क्रम में ब्लॉक अहिरोरी(4 फरवरी) के लिए सुनील कुमार यादव, बावन(5 फरवरी) के लिए धीरेंद्र कुमार, बेहन्दर(6 फरवरी) के लिए कदीर अहमद, भरावन(7 फरवरी) के लिए धीरेंद्र कुमार, बिलग्राम(11 फरवरी) के लिए अभिषेक कुमार, हरियावां(12 फरवरी) के लिए मुन्नूलाल, हरपालपुर(13 फरवरी) के लिए धीरेंद्र कुमार, कछौना(14 फरवरी) के लिए रामू, कोथावां(15 फरवरी) के लिए सुनील कुमार यादव, माधौगंज(17 फरवरी) के लिए अभिषेक कुमार, मल्लावां(18 फरवरी) के लिए अभिषेक कुमार, पिहानी(19 फरवरी) के लिए मुस्कीम अहमद, सांडी(20 फरवरी) के लिए धीरेंद्र कुमार, संडीला(21 फरवरी) के लिए सुबोध कुमार सोनकर, शाहाबाद(24 फरवरी) के लिए मुस्तकीम अहमद, सुरसा(25 फरवरी) के लिए मुन्नूलाल, टड़ियावां(27 फरवरी) के लिए अग्रिमा द्विवेदी व टोडरपुर(28 फरवरी) के लिए मुस्तकीम अहमद को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow