Hardoi News: हादसे में घायल व्यक्ति की 15 दिन बाद हुई मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों द्वारा आनंद-पणन में अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया जहां से अधेड़ की हालत गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्प...
By INA News Hardoi.
Report: Abhishek Trivedi
चौंसार/अरवल: साइकिल से जानवरों के लिए चारा लेकर जा रहे व्यक्ति को कुछ दिन पूर्व बोलेरो द्वारा टक्कर मार दी गई थी जिसमें घायल व्यक्ति की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौसार निवासी कमलेश अवस्थी 21 फरवरी को साइकिल द्वारा अपने जानवरों के लिए चारा लेने खेतों की तरफ जा रहा था।
तभी कन्नौज हरपालपुर मार्ग पर हरपालपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो संख्या UP30AP9992 9992 ने कमलेश की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
Also Read: Hardoi News: प्राइमरी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, प्रधानाध्यापक द्वारा दी गए तहरीर
परिजनों द्वारा आनंद-पणन में अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया जहां से अधेड़ की हालत गंभीर को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी स्थिति गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जहां घायल की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
What's Your Reaction?









