Hardoi News: प्राइमरी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, प्रधानाध्यापक द्वारा दी गए तहरीर
चोरी गए सामान में एक गैस सिलेंडर, दो भगौने, दो ब्लूटूथ स्पीकर सहित काफी सामान चोरी हुआ है। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार एवं शिक्षामित्र सर्वेश अ...
By INA News Hardoi.
Report: Abhishek Trivedi
अवस्थीपुरवा/अरवल: चोरों का दुस्साहस आज थाना क्षेत्र के एक प्राइमरी स्कूल में देखने को मिला जहां चोरों ने बच्चों के खाना बनाने के लिए रखा गया सामान भी नहीं छोड़ा। घटना के संबंध में रिपोर्टर द्वारा प्रधानाध्यापक नीरज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रोजाना की भांति जब वह स्कूल खोलने आए तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है।
प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया, चोरी गए सामान में एक गैस सिलेंडर, दो भगौने, दो ब्लूटूथ स्पीकर सहित काफी सामान चोरी हुआ है। घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार एवं शिक्षामित्र सर्वेश अवस्थी द्वारा अरवल थानाध्यक्ष को तुरंत सूचित किया गया। कुछ ही देर में अरवल थानाध्यक्ष दृगपाल सिंह गौर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?











