Hardoi News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद स्तर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें - मंगला प्रसाद सिंह

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (District Magistrate Mangala Prasad Singh) ने बताया है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद स्तर पर मनाये जाने हेतु 07 मार्च 2025 को पूर्वान्ह...

Mar 6, 2025 - 18:29
39 Views
Hardoi News: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद स्तर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें - मंगला प्रसाद सिंह

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद स्तर पर मनाये जाने हेतु 07 मार्च 2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से केन सोसाइटी पीजी कालेज में बालिकाओं के साथ ‘‘शक्ति संवाद‘‘ किया जायेगा तथा आर्य कन्या महाविद्यालय में पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी की थीम पर बालिकाओं के मध्य निबंध/पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने कहा कि इसके अतिरिक्त 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रसखान प्रेक्षागृह में पूर्वान्ह11.30 बजे से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने, लैंगिक समानता की दिशा में काम करने तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा विषयक मुद्वे पर हक की बात जिलाधिकारी के साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 200 आंगनबाड़ी महिलायें, 100 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, 25 दिव्यांग महिलाओं व 25 दिव्यांग बालिकाओं तथा 50 राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं 50 वेणी माधव विद्यापीठ की बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। 

Also Read- Lucknow News: भारत के बाद अमेरिका में मां गंगा को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता, दुनिया हैरान, 66 करोड़ से ज्यादा लोग बिना असुविधा संगम स्नान कैसे किए।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त नारी-हेल्थ और वेलनेस कैम्प की थीम पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रोस्टर अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए महिलाओं की ससमय उपस्थित एवं महिला परक योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान करना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow