Hardoi News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल खबर का संज्ञान लिया, अभियोग पंजीकृत 

वीडियो में दिखाई दे रहे सुशील राठौर पुत्र मधुरपाल निवासी ग्राम खडरूआ थाना टडियावां जनपद हरदोई द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर सुशील कुमार पाण्डेय के साथ अभद्रता करते हुये मारपीट ..

Nov 13, 2024 - 20:42
 0  56
Hardoi News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल खबर का संज्ञान लिया, अभियोग पंजीकृत 

Hardoi News INA.

थाना टडियावां क्षेत्रांतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल खबर के संबंध में हरदोई पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार पाण्डेय निवासी जगरोली थाना टडियावां जनपद हरदोई के साथ वीडियो में दिखाई दे रहे सुशील राठौर पुत्र मधुरपाल निवासी ग्राम खडरूआ थाना टडियावां जनपद हरदोई द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर सुशील कुमार पाण्डेय के साथ अभद्रता करते हुये मारपीट तथा जूता एवं चप्पल की माला पहनायी गयी। कम्प्यूटर/सी. सी. टी. एन. एस. कक्ष थाना टडियावां जनपद हरदोई की तहरीर के आधार पर सुशील कुमार राठौर, रामप्रकाश त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी व विशाल व 8-10 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना से सूरज उर्फ प्रधान का नाम प्रकाश में आया है। थाना टडियावां पुलिस द्वारा संबंधित अभियोग में नामजद व प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow