Hardoi News: 19 नवम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजनः-रामवीर सिंह

सेवायोजन कार्यालय द्वारा 19 नवम्बर 2024 को प्रातः 10.00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई परिसर ......

By INA News Desk
Nov 13, 2024 - 20:42
133 Views
Hardoi News: 19 नवम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजनः-रामवीर सिंह
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है।

इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 19 नवम्बर 2024 को प्रातः 10.00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमाधारी एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

Also Read- Hardoi News: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता।

अतः उक्त मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in  और ncs.gov.in  पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की 4-5 प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे।यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही देना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement