Hardoi News: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता। 

नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत( ब्लाक माधोगंज) के जय जोड़ी बाबा पब्लिक स्कूल माधोगंज ....

By INA News Desk
Nov 13, 2024 - 20:35
64 Views
Hardoi News: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत( ब्लाक माधोगंज) के जय जोड़ी बाबा पब्लिक स्कूल माधोगंज हरदोई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण में पेड़ो की भूमिका पर प्रकाश डालकर किया गया जिस पर प्रधानाचार्य राम नरेश एवं नेहरू युवा केंद्र की पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिल्पी देवी ने युवाओं को संबोधित किया।

इसके उपरांत एक पेड़ मां के नाम थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में लगभग 30 युवाओं ने प्रतिभा किया। प्रथम स्थान राधा, द्वितीय स्थान कोमल व तृतीय स्थान शीतल यादव ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद युवाओं ने पौधरोपण कर पेड़ों को कटने से रोकने और अधिक से अधिक पेडत्र लगाने का प्रण लिया। 

Also Read-  Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया बघौली चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन।

प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम नरेश जी एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकगण रहे । कार्यक्रम का संयोजन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिल्पी देवी व युवा मंडल, इकसई के अध्यक्ष मानसिंह द्वारा किया गया । सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement