Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया बघौली चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज डालमिया ग्रुप द्वारा संचालित बघौली शुगर मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन विधि विधान एवं पूजन के साथ किया.....

By INA News Desk
Nov 13, 2024 - 20:09
138 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया बघौली चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन।

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज डालमिया ग्रुप द्वारा संचालित बघौली शुगर मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन विधि विधान एवं पूजन के साथ किया। पेराई सत्र उद्धघाटन के दौरान उन्होंने बैलगाड़ी व ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आये किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया और एक बाल्टी व कम्बल भेंट किया।

उन्होंने किसानों से संवाद किया तथा पर्ची व्यवस्था को भी देखा। इसके उपरांत उन्होंने क्रेशर में गन्ना डालकर गन्ना पेराई का औपचारिक उदघाटन किया। जिलाधिकारी ने बघौली चीनी मिल प्रबंधन को शुभकामनायें दी तथा कहा कि किसानों को पूरा सहयोग दिया जाये। उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाये।

इस अवसर पर यूनिट हेड नरेश चन्द्र पालीवाल, चीनी मिल प्रबन्धक विनय सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन, केन ग्रोवर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, लीगर एडवाईजर अभय शंकर गौड़ व जिला गन्ना अधिकारी सहित अधिकारी गण व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व किसान बंधु उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह- बिना सत्यापन नही हो सकेगा पंडाल मे प्रवेशः-जिलाधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow