Hardoi News: 432 वाहनों के चालान कर रू0 6,66,000 किया गया
विधि विरुद्ध चल रहे कुल 432 वाहनों के चालान कर कुल रू0 6,66,000 ₹ का जुर्माना किया गया एवं 38 वाहनों को सीज किया गया। जिसमें हेलमेट - 198, सीट बेल्ट- 21, नो पार्किंग- 32, तीन सवारी - 46....
Hardoi News INA.
बुधवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में यातायात/जनपद पुलिस टीम द्वारा “सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024” अभियान के अन्तर्गत वाहन चालकों व आमजनमानस को यातायात नियमों के संबंध में जागरुक किया गया। “सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024” अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों (जैसे:- दो पहिया वाहन बिना हेलमेट ना चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि) के प्रति जागरुक करना है। यातायात/जनपद पुलिस द्वारा यातायात माह के दृष्टिगत जगह-जगह अभियान चलाकर पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को जागरूक कर प्रवर्तन की कार्यवाही भी की गयी।
जनपद हरदोई में सडक सुरक्षा माह नवम्बर 2024 अभियान के तहत विधि विरुद्ध चल रहे कुल 432 वाहनों के चालान कर कुल रू0 6,66,000 ₹ का जुर्माना किया गया एवं 38 वाहनों को सीज किया गया। जिसमें हेलमेट - 198, सीट बेल्ट- 21, नो पार्किंग- 32, तीन सवारी - 46, ड्राइविंग लाइसेंस - 14, विधि नियमों का उल्लंघन - 38, गलत नंबर प्लेट- 19, बिना बीमा के वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही व अन्य मद में 75 चालान किये गये।
What's Your Reaction?




