Hardoi News: अवैध बंदूक के साथ एक गिरफ्तार
संडीला पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना संडीला जनपद हरदोई को 01 अवैध बंदूक 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया
Hardoi News INA.
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना संडीला पुलिस द्वारा अभियुक्त सूरज पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना संडीला जनपद हरदोई को 01 अवैध बंदूक 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना संडीला पर मु0अ0सं0 362/24 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम बनाम सूरज पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम जलालपुर थाना संडीला जनपद हरदोई पंजीकृत किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
What's Your Reaction?











