Hardoi News: खूबसूरत आमंत्रण पत्र के माध्यम से किशोरों ने बाल कर्निवाल हेतु जिलाधिकारी को किया आमंत्रित।

आमंत्रण पत्र के माध्यम से सम्प्रेक्षण गृह मे चल रहें बाल कर्निवाल के समापन हेतु जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा तैयार.....

By INA News Desk
Nov 13, 2024 - 20:26
68 Views
Hardoi News: खूबसूरत आमंत्रण पत्र के माध्यम से किशोरों ने बाल कर्निवाल हेतु जिलाधिकारी को किया आमंत्रित।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मे रहने वाले किशोंरों ने कुछ समय अपनी रचनात्मकता का एक और नायाब उदाहरण पेश किया, जब बाल सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक सौरभ पाठक ने बच्चों द्वारा तैयार किये गयें आकर्षक आमंत्रण पत्र को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौपा।

आमंत्रण पत्र के माध्यम से सम्प्रेक्षण गृह मे चल रहें बाल कर्निवाल के समापन हेतु जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया। जिलाधिकारी ने बच्चों द्वारा तैयार किये गये आमंत्रण पत्र की खूबसूरती की सराहना की तथा बाल कर्निवाल मे आने का आश्वासन दिया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया बघौली चीनी मिल के पेराई सत्र का उदघाटन।

जिलाधिकारी ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि बच्चों मे रचनात्मकता के संचार के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाये। विदित हो कि सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों द्वारा गत दीपावली को एक ग्रीटिंग कार्ड जिलाधिकारी को भेजा गया था। जिसे जिलाधिकारी ने अपने कक्ष मे लगवा दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement