Hardoi News: CM योगी के नेतृत्व में UP ने पिछले 8 वर्षों में एक स्वर्णिम इतिहास स्थापित किया- विधायक प्रभाष कुमार

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ 2017 में पहली बार और 25 मार्च 2022 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सीएम योगी द्वारा अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गि...

Mar 25, 2025 - 21:19
 0  41
Hardoi News: CM योगी के नेतृत्व में UP ने पिछले 8 वर्षों में एक स्वर्णिम इतिहास स्थापित किया- विधायक प्रभाष कुमार

By INA News Hardoi.

सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने उत्तर प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति' के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खण्ड परिसर साण्डी में जन-कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर दिव्यांगजन को सहायक उपकरण एवं आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण की चाभियां वितरण कर लोगों को सफलतम उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों का व्याख्यान किया। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ 2017 में पहली बार और 25 मार्च 2022 को दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सीएम योगी द्वारा अपने आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया और पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर प्रहार किया।उन्होंने कहा, "2017 के पहले प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था की स्थिति सबके सामने थी, हर व्‍यक्ति जानता है। हर दूसरे तीसरे दिन एक दंगा होता था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्‍यापारी सुरक्षित था।

प्रदेश के बारे में लोगों के परसेप्‍शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमारा युवा अपनी पहचान के लिए मोहताज होता था। आज कानून व्‍यवस्‍था ने लंबी छलांग लगाई है और प्रयागराज महाकुंभ इसका उदाहरण है।"8 साल पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों में माना जाता था, लोग इसे केवल श्रम-शक्ति के रूप में जानते थे, लेकिन आज यह देश के आर्थिक विकास के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। उन्होंने 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के बारे में बताते हुए कहा कि बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित रहते थे। दंगे और हिंसा होती थी। अपराधियों का बोलबाला था। पहले यहां पहचान का संकट था।

आज किसान खुशहाल है और आमदनी बढ़ी है। अंत में उन्होंने कहा कि निश्चित ही उत्तर प्रदेश के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले 8 वर्षों में एक स्वर्णिम इतिहास स्थापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow