Hardoi News: 2017 से पूर्व तक क्राइम कैपिटल बना UP भाजपा की सुशासन से देश का ग्रोथ इंजन बन गया- नितिन अग्रवाल

प्रेसवार्ता में नितिन अग्रवाल ने कहा, जल्द ही महायोजना 2031 को लागू करवाया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लंबित नगर पालिका विस्तार का प्रस्ताव भी जल्द ही शासन स्तर से मंजूरी दि...

By INA News Desk
Mar 27, 2025 - 23:25
65 Views
Hardoi News: 2017 से पूर्व तक क्राइम कैपिटल बना UP भाजपा की सुशासन से देश का ग्रोथ इंजन बन गया- नितिन अग्रवाल
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

हरदोई: सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ साल में प्रदेश की छवि में परिवर्तन हुआ है। 2017 से पूर्व तक क्राइम कैपिटल बना प्रदेश भाजपा की सुशासन की सरकार के प्रयासों से देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जीडीपी 11.5 प्रतिशत की दर से बढ़ते हुए 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन चुका है।

राज्यमंत्री ने बताया, धार्मिक-सांस्कृतिक के क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ उत्तर प्रदेश ने देश-विदेश के सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित किया है।सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ साल पूरे होने पर आयोजित समारोह के समापन पर आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए यह बात कही।

मंत्री ने स्वच्छता, सेवा, कृषि, उद्योग और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। प्रेसवार्ता में नितिन अग्रवाल ने कहा, जल्द ही महायोजना 2031 को लागू करवाया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।लंबित नगर पालिका विस्तार का प्रस्ताव भी जल्द ही शासन स्तर से मंजूरी दिला कर शहर के आसपास की ग्राम सभाओं में रहने वाली बड़ी आबादी को राहत दिलवाई जाएगी।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना, स्वच्छ शौचालय, महिला अपराधों में सजा दिलवाने, मध्यम, उद्यम, जन धन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर रहा है।कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, एसपी नीरज जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार रवि प्रकाश सिंह आदि रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement