Hardoi News: विकास मिश्रा तीसरी बार निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुने गये, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बैठक संपन्न
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रापए के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रापए लगातार पत्रकारों के हो र...
By INA News Hardoi.
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसीलस्तरीय एक बैठक रूपापुर में रविवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विकास मिश्रा को लगातार तीसरी बार निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुन लिया गया, इसके अलावा दो ब्लॉक अध्यक्ष व एक नगर अध्यक्ष की नियुक्ति भी जिलाध्यक्ष ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए ग्रापए के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रापए लगातार पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न की आवाज़ उठाकर उनके लिए संघर्ष कर रहा है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार बिना किसी वेतन के लोगों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन पत्रकारों को भी आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकारों के क्रियाकलापों के चलते अन्य तमाम पत्रकारों पर भी उंगली उठाई जाती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी खबर को प्रकाशित करने से पहले पत्रकारों को उस खबर के तथ्यों के बारे में पड़ताल कर लेनी चाहिए, पत्रकारों को कभी भी पार्टी बनकर खबर नही लगानी चाहिए।
Also Read: Hardoi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक, तहसील के साथ ब्लॉक अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति
ग्रापए जिला महासचिव रजनीश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। खबर को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कभी नहीं लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी और कर्मचारियों के पास बैठकर अपने साथी पत्रकारों के बारे में गलत बयानबाज़ी भी नहीं करनी चाहिए। इसका फायदा सरकारी संस्थानों में बैठे लोग उठाते हैं। जिले के वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर ने कहा कि पत्रकारों को सकारात्मक रिपोर्टिंग पर भी जोर देना चाहिए। समाज में तमाम अच्छे काम होते हैं, उन्हें अपनी कलम के माध्यम से समाज के सामने लाना चाहिए ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो।
रूपापुर में आयोजित ग्रापए की बैठक में पत्रकार अनुराग गुप्ता ने तहसील अध्यक्ष पद के लिए एक बार पुनः विकास मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। लगातार तीसरी बार निर्विरोध तहसील अध्यक्ष चुने गए विकास मिश्रा को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और जिला महासचिव रजनीश सिंह ने माला पहनाकर बधाई दी।
वही साथी पत्रकारों ने भी तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक शुभारंभ से पूर्व ग्रापए जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला महासचिव रजनीश सिंह व वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर और विनोद मिश्रा का पत्रकारों ने माल्यार्पण कर, पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विनोद मिश्रा, अनुराग दीक्षित, गोपाल मिश्रा, अंकुश गुप्ता, दीपांकुर पाण्डेय, ब्रजेश अग्निहोत्री,प्रतुल कुमार, प्रशांत तिवारी, अलोक सिंह, अरुण शुक्ला, अनुराग मिश्रा, अनुपम पाठक, विशेश्वर अग्निहोत्री, आदित्य, शिवेंद्र, समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
रूपापुर में ग्रापए की आयोजित तहसीलस्तरीय बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा की संस्तुति पर भरखनी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अनुराग दीक्षित और हरपालपुर ब्लाक अध्यक्ष पद पर आलोक सिंह की नियुक्ति कर दी है। इसके अलावा उन्होंने पाली नगर अध्यक्ष पद पर प्रशांत मिश्रा गोपाल की नियुक्ति की। इन सभी से एक सप्ताह के अंदर अपनी कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है।
What's Your Reaction?











