Hardoi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक, तहसील के साथ ब्लॉक अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

जिला अध्यक्ष द्वारा अपने पत्रकार साथियों को गलत बयान बाजी करने से बचने के लिए कहा गया और ऐसी समस्याओं को उठाने के लिए कहा गया जो बहुत ही गंभीर है। चर्चा के बाद ग्रामीण प....

By INA News Desk
Mar 23, 2025 - 21:12
69 Views
Hardoi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक, तहसील के साथ ब्लॉक अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

By INA News Hardoi.

Report: अभिषेक त्रिवेदी

हरपालपुर/रूपापुर/पाली: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक आज रूपापुर चीनी मिल में की गई। संगठन की बैठक का आरंभ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह जिला महासचिव रजनीशसिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर तथा विनोद मिश्रा को पटका पहनकर और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा की गई जिसमें पत्रकारों की समस्याओं सहित विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर बातचीत की गई।जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर संगठन बराबर संघर्ष कर रहा है तथा इस मुद्दे पर संगठन पूर्णतया गंभीर है। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पत्रकार का पद अब इतनी होता है और वह बिना वेतन के ही जनता सहित पूरे समाज की समस्याओं को उठना है। उन्होंने कुछ पत्रकार मित्रों पर आरोप लगने की बात को लेकर भी चर्चा की तथा उन्होंने कहा कि पत्रकार को किसी भी मुद्दे पर दोनों पक्षों की बात को रखना चाहिए ना कि एक पक्ष की।जिला अध्यक्ष द्वारा अपने पत्रकार साथियों को गलत बयान बाजी करने से बचने के लिए कहा गया और ऐसी समस्याओं को उठाने के लिए कहा गया जो बहुत ही गंभीर है। चर्चा के बाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई का गठन कर विकास मिश्रा को सवायजपुर तहसील का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसका सभी पत्रकार साथियों ने एक और में समर्थन किया।मौके पर मौजूद संगठन के जिला महासचिव रजनीश सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर पत्रकारों को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया गया। इस मौके पर पाली नगर अध्यक्ष पद पर प्रशांत मिश्रा की नियुक्ति संगठन द्वारा की गई। संगठन द्वारा हरपालपुर कार्यकारिणी का गठन कर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर आलोक सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिवेदी, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, महामंत्री प्रतुल कुमार ,कोषाध्यक्ष प्रशांत तिवारी हिमांशु संगठन मंत्री तथा सचिव पद पर अभय तिवारी को नियुक्त किया गया।जिन ब्लॉक अध्यक्षों की कार्यकारिणी अभी गठित नहीं हुई है, संगठन द्वारा उन्हें भी निर्देश दिया गया कि वह अपनी कार्यकारिणी का गठन जल्द से जल्द करें।  इस मौके पर तमाम पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow