Hardoi : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी हरदोई में देशभक्ति संग स्वदेशी संकल्प, आपदा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने रेडक्रॉस को भेंट किया ध्वनि यंत्र

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने किया तथा शिव प्रकाश त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया। रेड क्रॉस आपदा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने रेड क्रॉस सोसाइ

By INA News Desk
Aug 17, 2025 - 22:48
30 Views
Hardoi : 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी हरदोई में देशभक्ति संग स्वदेशी संकल्प, आपदा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने रेडक्रॉस को भेंट किया ध्वनि यंत्र
79वें स्वतंत्रता दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी हरदोई में देशभक्ति संग स्वदेशी संकल्प

हरदोई : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के प्रांगण में समारोह बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को राष्ट्र की शपथ दिलाई और भारत को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और उनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, गोपाल द्विवेदी, सरोज दीक्षित, लक्ष्मी कांत मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रहित में स्वदेशी के योगदान पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने किया तथा शिव प्रकाश त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया। रेड क्रॉस आपदा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्रा ने रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई को ध्वनि यंत्र प्रदान कर महिती भूमिका निभाई, जिसका रेड क्रॉस परिवार ने इस महिती भेंट के लिए श्री चंद्रा को धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया।यही नहीं, स्वतंत्रता दिवस पर 'आश्रय परिवार’ ने रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनांट (1828–1910) का चित्र उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार और कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव को भेंट किया। ज्ञात हो कि सर हेनरी ड्यूनांट स्विट्ज़रलैंड के समाजसेवी थे, जिन्होंने 1863 में रेडक्रॉस इंटरनेशनल कमेटी की स्थापना की।उन्हें मानवता की सेवा के इस अद्वितीय कार्य के लिए 1901 में पहला नोबेल शांति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था। इस अवसर पर आश्रय परिवार के अध्यक्ष नितीश मुखर्जी, संयोजक अखिलेश गुप्ता, अशोक सिंह लालू, मातृशक्ति संयोजक रीना गुप्ता, संघ मित्रा मुखर्जी, शांति अशोक सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर उपसभापति अखिलेश सिकरवार, मनीष श्रीवास्तव, एस.के. दीक्षित लक्ष्मी कांत तिवारी, डॉ. जलालुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. कलीम उल्लाह, रवि शुक्ला, भानु सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, बॉबी ओमर, अलका आशुतोष गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सुभाष पांडे, सुधीर अवस्थी, सुधांशु रंजन, बॉबी ओमर, मोहित, गुड्डू सिद्दीकी, फरीद, रमा कांत सहित बड़ी संख्या में सदस्य और नागरिक मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया, कहा- हर पंचायत में बनेगा खेल मैदान, खेल से बनेगा भविष्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow