Hardoi : पुलिस ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार
कार्यवाही करते हुए थाना संडीला पुलिस ने नामजद अभियुक्त शिवमोहन पुत्र मुरली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में उ0नि0 विजेन्द्र सिंह व का0 शुभम चौहान शामि
Report : मुकेश सिंह
संडीला (हरदोई): दिनांक 09 सितम्बर 2025 को वादी द्वारा थाना संडीला में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वादी ने आरोप लगाया कि शिवमोहन पुत्र मुरली निवासी मुन्नूखेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा गाली-गलौज की। इस पर थाना संडीला पुलिस ने विभिन्न धाराओं समेत 7/8 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियोग पंजीकृत किया।
कार्यवाही करते हुए थाना संडीला पुलिस ने नामजद अभियुक्त शिवमोहन पुत्र मुरली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में उ0नि0 विजेन्द्र सिंह व का0 शुभम चौहान शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Also Click : Sitapur : योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उडा रहे सचिव और रोजगार सेवक, मनरेगा योजना बनी कमाऊं खाऊं योजना
What's Your Reaction?











