Hardoi : हरियावां में छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता ने थाना हरियावां में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम चचरहिया निवासी अंकुल, पुत्र रामप्रकाश, ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस शिकायत के आधार पर थाना हरियावां
हरदोई : थाना हरियावां क्षेत्र के ग्राम चचरहिया में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने थाना हरियावां में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम चचरहिया निवासी अंकुल, पुत्र रामप्रकाश, ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस शिकायत के आधार पर थाना हरियावां में मुकदमा संख्या 180/25, धारा 75/331(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।
हरियावां पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक अंकुर कुमार और कांस्टेबल कुशल कुमार की टीम ने आरोपी अंकुल, पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम चचरहिया, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
Also Click : Hardoi : हरियावां पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को फावड़े सहित किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?











