Hardoi News: हरदोई पुलिस ने किए 790 वाहनों के चालान, 117 वाहन सीज। 

एसपी नीरज कुमार जादौन (SP Neeraj Kumar Jadoun) ने बताया कि जिले में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की मुहिम....

By INA News Desk
Mar 18, 2025 - 11:42
156 Views
Hardoi News: हरदोई पुलिस ने किए 790 वाहनों के चालान, 117 वाहन सीज। 

Hardoi News: यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ क्षेत्र पुलिस के साथ-साथ यातायात पुलिस भी सख्त कार्रवाई कर रही है। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

Also Read- Hardoi News: सभापति ने DM की सराहना की, दैवीय आपदा से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जिले में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान के दौरान सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस दोनों ने यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान 2743 वाहनों को चेक किया गया। उसमें से 790 वाहनों के चालान काटे गए और 117 वाहनों को सीज किया गया इस कार्रवाई के दौरान वाहनों पर 11 लाख 25 हजार 500 रूपये का शमन शुल्क लगाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow