Hardoi Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, संडीला पुलिस ने आरोपी तौसीफ को किया गिरफ्तार

थाना संडीला पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ गलत कार्य करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 21:35
7 Views
Hardoi Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, संडीला पुलिस ने आरोपी तौसीफ को किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ गलत कार्य करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना संडीला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तौसीफ पुत्र जाबिर अली, निवासी कहला, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत कार्य किया। आरोप है कि जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

तहरीर के आधार पर थाना संडीला में मुकदमा संख्या 298/26 के तहत धारा 316(2), 69, 351(3) और 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान थाना संडीला पुलिस टीम ने आरोपी तौसीफ पुत्र जाबिर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
तौसीफ पुत्र जाबिर अली, निवासी कहला, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक प्रभू नारायण पाल
  • कांस्टेबल योगेश कुमार

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow