Hardoi News Today: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री बने जितेंद्र बहादुर वर्मा, 42 मतों से दर्ज की जीत

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय चुनाव में जितेंद्र बहादुर वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील

By INA News Desk
Sep 7, 2026 - 21:47
7 Views
Hardoi News Today: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री बने जितेंद्र बहादुर वर्मा, 42 मतों से दर्ज की जीत

हरदोई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय चुनाव में जितेंद्र बहादुर वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील उपाध्याय को 42 मतों से पराजित कर क्षेत्रीय मंत्री पद पर जीत दर्ज की। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को प्राप्त निर्देशों के क्रम में हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह सेंगर एवं सेमराजपुरण शर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में रोडवेज कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतगणना के बाद जितेंद्र बहादुर वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार रामनरेश तिवारी क्षेत्रीय अध्यक्ष, पुष्पेंद्र सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि तथा ... कुमार वर्मा क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद गोलालखीमपुर, शाहजहांपुर, सीतापुर, कन्नौज और हरदोई डिपो के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए उनके हितों के लिए मजबूती से कार्य करने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने का भरोसा दिलाया।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow