हरदोई: धूमधाम से निकली श्री राम बारात, ड्रोन की नजर में नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी विवाह-यात्रा, पुलिस बल रहा मुस्तैद

शोभायात्रा का शुभारम्भ मंदिर संस्थापक वैष्णव हरिशरण व अयोध्या धाम से पधारे आचार्य प्रकाश चंद्र महाराज ने विवाह रथ पे सवार श्रीराम दरबार के विग्रह का आरती व पूजन कर किया। दर्जन भर सजीव झांकियों में प्रमुख रुप से श्री गणेश, इच्छापूर्णी माता, शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, महाकाली, क्षीरसागर में शयन करते ...

By INA News Desk
Dec 6, 2024 - 21:33
53 Views
हरदोई: धूमधाम से निकली श्री राम बारात, ड्रोन की नजर में नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी विवाह-यात्रा, पुलिस बल रहा मुस्तैद
श्री राम बारात में सजीं झाकियां

★ शिव तांडव अघोरी नृत्य बना बारात आकर्षण का केन्द्र
★ दर्जन भर सजीव झांकियों ने बढ़ाई बारात की शोभा
★ श्री राम विवाह पंचमी पर अयोध्या से लेकर हरदोई तक मची धूम

By INA News Hardoi.

संवाददाता कुलदीप मिश्रा, INA News 

पिहानी-

माँ इच्छापूर्णी रामजानकी मंदिर की प्रसिद्व श्री राम बारात पूरे नगर में बड़ी श्रृद्वा भाव के साथ निकाली गई। पुलिस दल बल की भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली रामबारात पर लोगों ने छतों से अक्षत, पुष्पों की वर्षा करते हुए माहौल को भक्तिमय कर दिया। बारात का नगर में जगह जगह पर स्वागत व पूजन अभिनन्दन किया गया।

नगर में चल रहे श्री राम विवाह महोत्सव में शुक्रवार को विवाह पंचमी पर श्री राम बारात का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ मंदिर संस्थापक वैष्णव हरिशरण व अयोध्या धाम से पधारे आचार्य प्रकाश चंद्र महाराज ने विवाह रथ पे सवार श्रीराम दरबार के विग्रह का आरती व पूजन कर किया।

यह भी पढ़ें: हरदोई: कई पर गिरी गाज, सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने व्यवस्थाएं ठीक न मिलने व ग्रामीण चौपाल में अनुपस्थित जिम्मेदारों के वेतन रोकने के निर्देश दिए

दर्जन भर सजीव झांकियों में प्रमुख रुप से श्री गणेश, इच्छापूर्णी माता, शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, महाकाली, क्षीरसागर में शयन करते लक्ष्मी नारायण व रथ पे सवार राम दरबार की झांकियाँ विशेष रुप से आकर्षण का केन्द्र रहीं। बारात में धर्म ध्वजा के बीच शिव तांडव अखाड़ा नृत्य ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। नगर में निकली राम बारात पर लोगों ने छतों से अक्षत, पुष्पों की वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

रथ पे दूल्हा बने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्हन के दर्शन पाने को नगरवासी आतुर दिखे, बारात में शामिल विग्रह रथ को खींचने में श्रद्वालुओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली राम बारात भ्रमण करते हुए बस स्टैंण्ड, बड़ा चौराहा, वाजिदनगर चुगीं स्थित भुवनेश्वर मंदिर, कोतवाली मार्ग, कटरा बाजार, ब्लाक रोड, मिश्राना, भूरेश्वर मंदिर, नगर पालिका मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुँची।

यह भी पढ़ें: हरदोई: श्री राम जानकी हनुमत धाम में श्री राम विवाह उत्सव का भव्य आयोजन, भक्तिमय वातावरण ने भाव-विभोर किया

बारात के आगमन पर मंदिर पर भण्डारा प्रसाद का वितरण किया गया। नगर की ऐतिहासिक राम बारात में हजारों श्रद्वालु शामिल रहे। आयोजन में कथा पूर्णाहुति 11 दिसंबर व समापन 12 दिसंबर को होगा।

4 थाना प्रभारी व सीओ हरियावां ने संभाली कमान...

शुक्रवार को जनपद में हाई अलर्ट को देखते हुए श्री राम बारात शोभायात्रा में पुलिस ने कोई चूक न हो, पूरी व्यवस्था चाक चौबंद की। क्षेत्राधिकारी सदर संतोष सिंह ने आयोजक वैष्णव हरिशरण से वार्ता कर रुट चार्ट का अवलोकन किया। मार्ग में पड़ने वाले दूसरे धर्म स्थलों व छतों पर भी आवश्यक पुलिस बल तैनात किया गया। ड्रोन कैमरै से बारात यात्रा की निगरानी की गई। विवाह पंचमी पर आयोजित बारात में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु सम्मिलित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement