हरदोई: डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के जनक- प्रधान धीरेंद्र
उन्होंने संविधान को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। संविधान बनाने में 2 साल, 11 महीने, और 18 दिन का समय लगा था। उन्होंने समतामूलक संविधान की रचना की थी। इस...
By INA News Hardoi.
रिपोर्ट - सचिन कुमार
पिहानी - शुक्रवार को ग्राम पंचायत मझिया में प्रधान धीरेंद्र कुमार ने संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। ग्राम प्रधान ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।
उन्होंने संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के तौर पर काम किया था। उन्होंने संविधान को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। संविधान बनाने में 2 साल, 11 महीने, और 18 दिन का समय लगा था। उन्होंने समतामूलक संविधान की रचना की थी। इस अवसर पर संजय शर्मा, रामू शर्मा, राम नरेश, प्रेम कुमार , मोहम्मद अबरार, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









