Hardoi : शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने 70 वर्षीय मां की निर्मम हत्या, पुलिस जांच जारी

जानकारी के अनुसार, मृतका शकुंतला देवी (70 वर्ष) नवंबर माह में पेंशन सत्यापन के लिए गांव आई थीं। उनके पति अवध बिहारी अग्निहोत्री जीआरपी में सिपाही थे। हाल ही में उनकी पेंशन राशि शकुंतला

Dec 3, 2025 - 13:06
Dec 3, 2025 - 14:45
 0  89
Hardoi : शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने 70 वर्षीय मां की निर्मम हत्या, पुलिस जांच जारी
Hardoi : शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने 70 वर्षीय मां की निर्मम हत्या, पुलिस जांच जारी

हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शिरोमणिनगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मां ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने पहले मुक्कों से हमला किया और फिर ईंट से सिर पर वार कर दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका शकुंतला देवी (70 वर्ष) नवंबर माह में पेंशन सत्यापन के लिए गांव आई थीं। उनके पति अवध बिहारी अग्निहोत्री जीआरपी में सिपाही थे। हाल ही में उनकी पेंशन राशि शकुंतला देवी के बैंक खाते में जमा हुई थी, जिसकी जानकारी बेटे संतोष कुमार अग्निहोत्री को भी थी। संतोष शराब का आदी होने के कारण अक्सर मां से पैसे मांगता रहता था। सोमवार रात को वह नशे की हालत में घर लौटा और शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। मां के मना करने पर वह गुस्से से भर गया।

ग्रामीणों ने बताया कि संतोष ने पहले अपनी मां पर कई मुक्के मारे, जिससे वह गिर पड़ीं। फिर उसने पास पड़ी ईंट उठाई और उनके सिर पर कई बार मारा। हमले की तीव्रता इतनी थी कि शकुंतला देवी को मौके पर ही दर्दनाक मौत आ गई। रात भर शव घर में पड़ा रहा। मंगलवार सुबह पड़ोसियों को घर से बदबू आई तो उन्होंने अंदर झांका। शव देखकर वे घबरा गए और तुरंत पुलिस को फोन किया। चौकीदार परवत ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संतोष को आसपास ही छिपे हुए हालत में पकड़ लिया गया। मृतका के अन्य परिजन दिल्ली में रहते हैं, उन्हें सूचना देकर बुला लिया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खून के धब्बे, ईंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि हत्या शराब के लालच में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष लंबे समय से नशे की गिरफ्त में था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले में हत्या और पारिवारिक हिंसा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Also Click : Deoband : तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नगर व देहात क्षेत्र में दुकानों को बनाते थे निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow