Hardoi : एसपी ने थाना प्रभारी और आरक्षी को किया निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही की बात आई थी सामने
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति उदासीनता या शिथिलता बरतने वाले कि
हरदोई : पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई ने थाना लोनार के प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक वर्मा और आरक्षी आकाश गिरी को ड्यूटी में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मियों ने थाना लोनार क्षेत्र में प्रभावी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच में लापरवाही बरती, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हुईं। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी शाहाबाद को सौंपी है, जिन्हें सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति उदासीनता या शिथिलता बरतने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यकुशलता को बढ़ाने का संदेश दिया गया है।
Also Click : Hardoi : लोनार में हत्या के मामले में दो अभियुक्त हिरासत में, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
What's Your Reaction?











