Hardoi : सांडी में लाखों की चोरी से मचा हडकंप, नकब लगाकर 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराई

चोर मकान की पीछे की दीवार तोड़कर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और सामान बिखेर दिया। गयालाल की पत्नी बिटोली अपनी बेटी गीता और नातिन

By INA News Desk
Oct 27, 2025 - 21:12
146 Views
Hardoi : सांडी में लाखों की चोरी से मचा हडकंप, नकब लगाकर 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराई
Hardoi : सांडी में लाखों की चोरी से मचा हडकंप, नकब लगाकर 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराई

हरदोई के सांडी क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रविवार रात सुदनीपुर गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड खेल विभाग कर्मचारी गयालाल के घर से 25 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली गई।चोर मकान की पीछे की दीवार तोड़कर छत के रास्ते घर में घुसे। उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और सामान बिखेर दिया। गयालाल की पत्नी बिटोली अपनी बेटी गीता और नातिन खुशबू के साथ आंगन में सो रही थीं।सुबह पांच बजे बिटोली ने देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। बक्से गायब थे, जो बाद में खेत में टूटे तालों और बिखरे कपड़ों के साथ खाली मिले।चोरों ने तीन सोने के हार, चार लट, पांच मालाएं, पंद्रह अंगूठियां, आठ जोड़ी पायल, कई कंगन और करीब 80 हजार रुपये नकद चुराए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लेकिन लगातार तीसरे दिन चोरी होने से ग्रामीणों में गुस्सा है।उनका कहना है कि पुलिस सिर्फ कागजी काम कर रही है, जबकि चोर बेखौफ घूम रहे हैं। ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Also Click : पाकिस्तानी सेना के शीर्ष जनरल मिर्ज़ा ने बांग्लादेश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की, बांग्लादेश नक्शे में भारत के राज्य शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow