Hardoi : सर्वेश उर्फ लाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी गिरफ्तार

मामले में मृतक सर्वेश उर्फ लाली की बेटी राशि ने थानें तहरीर देकर अपनी मां रिंकी पत्नी सर्वेश सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने अ

By INA News Desk
Aug 6, 2025 - 23:08
78 Views
Hardoi : सर्वेश उर्फ लाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी गिरफ्तार
सर्वेश उर्फ लाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी गिरफ्तार

शाहाबाद- हरदोई : कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाता हकीम निवासी सर्वेश उर्फ लाली द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के हाता हकीम निवासी सर्वेश (मृतक) की पत्नी रिंकी मोहल्ला के ही रहने वाले गैर समुदाय के एक युवक के साथ चली गई थी। जिसके बाद सर्वेश द्वारा फोन पर पत्नी से बातचीत की तो उसने गाली गलौज किया, और कहा कि जहर खा लो। जिससे आहात होकर सर्वेश ने जहर खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

मामले में मृतक सर्वेश उर्फ लाली की बेटी राशि ने थानें तहरीर देकर अपनी मां रिंकी पत्नी सर्वेश सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्ता रिंकी पत्नी सर्वेश (मृतक) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी, कांस्टेबल मलखान व महिला कांस्टेबल प्रीति पाराशर मौजूद रहीं।

Also Click : Lucknow : नगर पंचायत कोपागंज (मऊ) में सार्वजनिक तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न, ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने किया भूमि पूजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow