World Rabies Day: हरदोई में विश्व रैबीज दिवस पर जागरूकता गोष्ठी, समय पर टीकाकरण से जान बचाने की अपील

राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 सितंबर 2026 को विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई के सभागार में संवेदीकरण

By INA News Desk
Sep 28, 2026 - 20:42
4 Views
World Rabies Day: हरदोई में विश्व रैबीज दिवस पर जागरूकता गोष्ठी, समय पर टीकाकरण से जान बचाने की अपील

Hardoi: राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 28 सितंबर 2026 को विश्व रैबीज दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई के सभागार में संवेदीकरण गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरदोई ने की।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान रैबीज से बचाव, समय पर उपचार एवं टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रैबीज मुख्य रूप से संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, बंदर आदि के काटने या खरोंचने से फैलने वाला वायरल जनित रोग है। यह बीमारी लक्षण प्रकट होने के बाद 100 प्रतिशत घातक होती है और उस अवस्था में इसका कोई प्रभावी इलाज उपलब्ध नहीं है। इसलिए पशु के काटने या खरोंचने के बाद समय पर घाव की सफाई और एंटी-रैबीज टीकाकरण कराना ही जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

इस वर्ष की थीम Stronger together है
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने जनमानस से अपील कि-
1. कुत्ते के काटने पर घाव को तुरन्त 15 मिनट तक साबुन एवं बहते हुये पानी से धोए । 2. किसी झोलाछाप या देसी उपचार पर भरोसा न करें तुरन्त नजदीकी सरकारी अस्पताल सी०एच०सी०/पी०एच०सी० पर सम्पर्क करें।
2. एन्टीरैबीज बैक्सीन का पूरा कोर्स जरूर लगवाये।
3. अपने पालतू कुत्तो का अनिवार्य रूप से रैबीज का टीका लगवाये ।
4. आवारा कुत्तो को न छेड़े और बच्चो को उनके वारे में जागरूक करे।
जनपद हरदोई के समस्त सरकारी अस्पतालो (मेडिकल कालेज, 100 बेड, सी०एच०सी० पी०एच०सी०) पर एन्टीरैबीज वैक्सीन एवं एन्टी रैबीज सीरम निःशुल्क उपलब्ध है। आइये इस विश्व रैबीज दिवस पर हम सब मिल कर संकल्प ले - कुत्ते के काटने को हल्के में न ले समय पर टीकाकरण से जान बचाये)

Also Read- जमुई छेड़छाड़ कांड पर मंत्री श्रवण कुमार की दो टूक: 'घटना दुखद, लेकिन यह छिटपुट मामला; दोषियों को किसी हाल में नहीं बख्शेंगे'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow