Hathras News: दाऊजी मेले में आज सजेगी ‘एक शाम अटल जी के नाम’, याद किए जाएंगे पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी

मेला दाऊजी महाराज परिसर में आज  19 सितंबर की रात आठ बजे ‘एक शाम अटल जी के नाम’ काव्य संध्या आयोजित होगी। अटल

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 11:53
5 Views
Hathras News: दाऊजी मेले में आज सजेगी ‘एक शाम अटल जी के नाम’, याद किए जाएंगे पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी
जानकारी देती आयोजन समिति 

हाथरस। मेला दाऊजी महाराज परिसर में आज  19 सितंबर की रात आठ बजे ‘एक शाम अटल जी के नाम’ काव्य संध्या आयोजित होगी। अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को समर्पित कार्यक्रम में गीत-गजल सम्राट डॉ. विष्णु सक्सेना सहित गौरव चौहान, अमित शर्मा, राम भदावर, सपना सोनी, डॉ. नितिन मिश्रा, दुर्गेश तिवारी और उन्नति भारद्वाज काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, ओज, वीर रस और राष्ट्रभाव से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। अटल जी की स्मृति में विशेष छप्पन भोग का आयोजन भी होगा।

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता हरिगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक गोविंद, गाजियाबाद के अतिरिक्त अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह रहेंगे। आयोजक तरुण शर्मा, जय शर्मा और प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों एवं काव्य प्रेमियों में उत्साह है।

Also Read- Hanuman Ansh OTT Controversy: ₹2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमाए ₹235 करोड़ से अधिक, मेकर्स ने 100 करोड़ की ओटीटी डील की अफवाहों को नकारा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow