Hathras : हाथरस में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाएं सनातन समाज को दुखी करती हैं और पूरी दुनिया में मानवता के मूल्यों पर सवाल उठाती हैं। संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि वह

Dec 23, 2025 - 22:07
 0  8
Hathras : हाथरस में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन
Hathras : हाथरस में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पुतला दहन

हाथरस के मुरसान कस्बे में रामलीला मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश का पुतला जलाकर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि चिटगांव क्षेत्र में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा, हमले और हत्याएं बहुत गलत और अमानवीय हैं। ये घटनाएं मानवाधिकारों का बड़ा उल्लंघन हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ऐसी घटनाएं सनातन समाज को दुखी करती हैं और पूरी दुनिया में मानवता के मूल्यों पर सवाल उठाती हैं। संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि वह कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय मंचों के जरिए बांग्लादेश सरकार पर दबाव डाले। इससे वहां रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों की जान और संपत्ति की सुरक्षा हो सके तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इस मौके पर पंकज मित्तल, आशुतोष अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अनूप चौधरी, मनीष चौधरी, कृष्णा चौधरी, राहुल उपाध्याय, ऋषि राणा, जतिन मित्तल, प्रवीण राणा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : सेंट थेरेसा स्कूल में क्रिसमस मेले की जगमगाहट, सांसद अशोक रावत ने किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow