Hathras : रूदायन में बच्चों को पिलाई जिंदगी की दो बूंद

तहसील सासनी क्षेत्र के गांव रूदायन में पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। यह अभियान जसराना, विघैपुर बिलखौरा

Dec 18, 2025 - 23:50
 0  20
Hathras : रूदायन में बच्चों को पिलाई जिंदगी की दो बूंद
घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते हुए


हाथरस। तहसील सासनी क्षेत्र के गांव रूदायन में पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। यह अभियान जसराना, विघैपुर बिलखौरा, पढील, साहित तहसील स्तर के सभी गांव में चलाया जा रहा है।
गुरूवार को स्वास्थ्य विभगा से गांव रूदायन में पैदा होने से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने आई एएनएम ममता ने बताया कि इस अभियान में कई टीमें कार्र कर रही है। जो बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो को दवा पिला रही हैं। एमओआईसी डा. दलवीर सिंह रावत ने बताया कि लगभग सभी 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें पोलियो टीमों द्वारा दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं। इस अवसर पर आशा मधु धर्मा, हसीना आदि गांव में पोलियो दवा पिलाने हेतु सहयोग में जुटी हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के कार्यों की निगरानी भी कर रही हैं।

Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow