Hathras : नवरात्रि में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से लिए गए नमूने और कमियां मिलने पर नोटिस जारी

अभियान के तहत टीम ने सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में राजवीर सिंह की मिठाई की दुकान से लड्डू और इरफान किराना स्टोर से चाय के नमूने जांच के लिए भरे। इसके अलावा रति का नगला में स्थित मेघ सिंह मिष्ठान

Mar 25, 2026 - 22:16
41 Views
Hathras : नवरात्रि में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से लिए गए नमूने और कमियां मिलने पर नोटिस जारी
निरीक्षण करती खाद्य विभाग की टीम

नवरात्रि के त्योहार को देखते हुए हाथरस में आम लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग की। इस दौरान सियल खेड़ा स्थित बसंत लाल प्रोविजन स्टोर और गौरी नमकीन का निरीक्षण किया गया। गौरी नमकीन के यहाँ जांच में कुछ कमियां पाई गईं, जिसके लिए उन्हें सुधार नोटिस दिया जा रहा है।

अभियान के तहत टीम ने सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में राजवीर सिंह की मिठाई की दुकान से लड्डू और इरफान किराना स्टोर से चाय के नमूने जांच के लिए भरे। इसके अलावा रति का नगला में स्थित मेघ सिंह मिष्ठान भंडार की भी जांच की गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह और पारुल सिंह भी मौजूद रहे। विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ यह छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow