Hathras : विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बच्चों को दी गईं आयरन की गोलियां, प्रधानाचार्य ने समझाए फायदे
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने बच्चों को आयरन की अहमियत के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आयरन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन
हाथरस के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियां खिलाई गईं और आगे के लिए भी गोलियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने बच्चों को आयरन की अहमियत के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आयरन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाने का मुख्य माध्यम है। उन्होंने बच्चों को आगाह किया कि शरीर में आयरन की कमी होने से खून की कमी (एनीमिया) जैसी बीमारी हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में लगातार थकान रहना, सांस फूलना और ध्यान न लगने के कारण पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत आने जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा और जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Also Click : Saharanpur : गागलहेड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों के खेतों से काटे 11 पॉपुलर के पेड़
What's Your Reaction?




