Hathras : सासनी कोतवाली चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
सुसायत खुर्द की रहने वाली करीब 65 वर्षीय पीड़िता आशा देवी पत्नी नवाब सिंह दोपहर के समय किसी काम से पैदल सासनी आई थीं। जैसे ही वह सासनी कोतवाली चौराहे के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्धा सड़क
हाथरस के सासनी कोतवाली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सुसायत खुर्द की रहने वाली करीब 65 वर्षीय पीड़िता आशा देवी पत्नी नवाब सिंह दोपहर के समय किसी काम से पैदल सासनी आई थीं। जैसे ही वह सासनी कोतवाली चौराहे के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्धा सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया। वहां पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को दी, जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है।
Also Click : Saharanpur : गागलहेड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों के खेतों से काटे 11 पॉपुलर के पेड़
What's Your Reaction?




