Hathras News: मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह

गांव मथुरापुर में सामाजिक सरोकार और बेटियों के सम्मान की मिसाल पेश करते हुए अंकुर कौशिक ने अपनी माता कुसुमा देवी

By INA News Desk
Nov 22, 2026 - 16:09
17 Views
Hathras News: मथुरापुर में अंकुर कौशिक ने कराया पांच बेटियों का सामूहिक विवाह
सामूहिक विवाह में आशीर्वाद देते हुए 
Advertisement
Advertisement

हाथरस। गांव मथुरापुर में सामाजिक सरोकार और बेटियों के सम्मान की मिसाल पेश करते हुए अंकुर कौशिक ने अपनी माता कुसुमा देवी के संस्कारों से प्रेरित होकर पांच बेटियों का सामूहिक विवाह कराया। समारोह में पांच जोड़े शिवा-अंजू, सुशील-अजली, जयपाल-मुस्कान, विजय-पूजा तथा अक्षय-ज्योति विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई। अंकुर कौशिक की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है। उन्होंने पांच बेटियों का विवाह कराकर सामाजिक सहयोग, भाईचारे और बेटियों के सम्मान का संदेश दिया। आयोजन में दीपक कौशिक, शिवा कौशिक, माधव कौशिक, प्रशांत कौशिक, लालो उपाध्याय, अनिल पाठक, संजय ठाकुर, काका ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Read- Malaysia Visa Rule Change: मलेशिया ने भारतीय नागरिकों के लिए खत्म की 30 दिन की बिना वीजा एंट्री की सुविधा, 1 जनवरी 2027 से यात्रा से पहले वैध वीजा लेना होगा अनिवार्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement