Hathras News: बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी आवश्यक तैयारियाँ को...

May 31, 2025 - 00:12
 0  46
Hathras News: बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
बैठक में मौजूद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी

By INA News Hathras.

हाथरस : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झाँसी द्वारा आयोजित बी०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 के नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी आवश्यक तैयारियाँ को समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों की तलाशी हेतु समुचित व्यवस्था की जाये, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की जांच हेतु महिला कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Also Click: Hathras News: अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, बिजली एवं फर्नीचर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए सतर्कता बरतने को कहा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow