Hathras News: पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
पुलिस अधीक्षक ने परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान ...
By INA News Hathras.
हाथरस : पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोली पर ड्रिल कराई गई। पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया।
Also Click: Hathras News: बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परेड करायी गयी। परेड में उपस्थित कर्मचारियों से वार्ता की गई।
पुलिस अधीक्षक ने परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान वाहनों की साफ-सफाई, घटनास्थल किट, हूटर आदि को चेक किया गया l
What's Your Reaction?











